हापुड़़। महिला शिक्षक संघ जनपद हापुड़ के द्वारा चलाए जा रहे “मतदाता जागरूकता महा अभियान” के तहत उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष जयश्री के निर्देशन में जिला महामंत्री डा.सुमन अग्रवाल व सिम्भावली ब्लाॅक मंत्री अरुणा कुमारी राजपूत ने अपना घर कॉलोनी और आनन्द विहार में जागरुकता रैली निकाली गयी।
इस महाअभियान में संघ के पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। इस महाअभियान में युवाओं,शिक्षिकाओं,कॉलोनी के निवासियों,विभिन्न वर्गों के लोगों ने,महिला,पुरुष एवं वृद्धों, जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। महिला शिक्षक संघ के इस कार्य के लिए सब लोगों ने प्रशंसा की।
इस विशेष महाअभियान को सफल बनाने में रेनू चौधरी,शशि,अंशु,आशा,लक्ष्मी,शानू खन्ना,अलका ढाका आदि और स्वीप टीम सदस्यों में डा.रेनू देवी,शीतल सैनी का विशेष सहयोग रहा।
महिला शिक्षक संघ ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली
