Monday, March 20, 2023

मनुष्य की बुराई को सुधारने के लिए हुआ हनुमान जी का जन्म : अरविंद

Must read

मोबाइल की लत बच्चों के लिए नुकसानदायक इसीलिए अभिभावक दे ध्यान, जाने उनकी दिनचर्या : सुशील वत्स

कोरोना ने हमारी जिंदगी को बदल दिया यह कहना तार्किक होगा। एक बड़ा बदलाव पूरी दुनिया में देखने को मिला। लोगों ने एक दूसरे...

रामनिवास सभापति व सुदेश देवी उपसभापति बने

बिनौली कृषक सेवा सहकारी समिति पदधिकारियों का चुनाव बिनौली: कृषक सेवा सहकारी समिति बिनौली के पदाधिकारियों के रविवार को हुए चुनाव में सभापति पद...

स्काउट-गाइड़ कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित

मेरठ। पं. दीनदयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज के बी.एड़. विभाग में गत एक सप्ताह से चल रहे स्काउट-गाइड़ कार्यक्रम के समापन समारोह का आयोजन किया...

बिजवाड़ा से रणवीर बने संचालक

विकास बड़गुर्जर, ब्यूरो चीफ बिनौली: कृषक सेवा सहकारी समिति बिनौली के संचालक मंडल का चुनाव शनिवार को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच शांति पूर्वक संपन्न...

बागपत। नगर के पक्का घाट स्थित परशुराम भवन में चल रही श्री हनुमान कथा में मंगलवार को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। जगदगुरु शंकराचार्य इंद्रप्रस्थ पीठाधीश्वर कृष्णा स्वरूप महाराज के शिष्य महामंडलेश्वर मुनि सूरज स्वरूप महाराज के सानिध्य में चल रही हनुमान कथा में हनुमान जी के जन्म का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। अंजनी मां के हुयो लाल भजन पर झूम-झूम कर भक्तों ने जन्म की बधाईयां गायी।
कथा व्यास अरविन्द ओझा ने हनुमत कथा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हनुमान जी भगवान शिव के अंश है, इसलिए उनके जीवन में हमे शिव के समान सरलता, सहजता व सजगता (क्रोध) तीनों दिखाई देते है।
कहा कि भगवान श्री राम अपनी जननी जन्मभूमि और अपने धाम के लोगों को बहुत प्यार करते है और हमे संदेश देते है कि हमें भी अपने गांव को तीर्थ समझना चाहिए। कथा व्यास ने ग्राम कांवी के लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि हमारा गांव हमारा तीर्थ है,इसलिए हमें अपने गांव की नित्य प्रभात फेरी निकालनी चाहिए। हनुमान जी का जन्म संसार के मनुष्यों की बुराइयों को सुधारने के लिए हुआ और भगवान श्री राम का जन्म संसार के मनुष्यों को भवसागर से तारने के लिए हुआ है, इसलिए हनुमान जी सुधारते है और श्री राम तारते है। कथा में देव मुनि महाराज, रणपाल, सुरेश गुप्ता, राजपाल शर्मा, राधेश्याम शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा आदि मौजूद थे।

Latest News