Monday, March 20, 2023

भाजपा का सदस्यता अभियान पर दिया जोर

Must read

मोबाइल की लत बच्चों के लिए नुकसानदायक इसीलिए अभिभावक दे ध्यान, जाने उनकी दिनचर्या : सुशील वत्स

कोरोना ने हमारी जिंदगी को बदल दिया यह कहना तार्किक होगा। एक बड़ा बदलाव पूरी दुनिया में देखने को मिला। लोगों ने एक दूसरे...

रामनिवास सभापति व सुदेश देवी उपसभापति बने

बिनौली कृषक सेवा सहकारी समिति पदधिकारियों का चुनाव बिनौली: कृषक सेवा सहकारी समिति बिनौली के पदाधिकारियों के रविवार को हुए चुनाव में सभापति पद...

स्काउट-गाइड़ कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित

मेरठ। पं. दीनदयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज के बी.एड़. विभाग में गत एक सप्ताह से चल रहे स्काउट-गाइड़ कार्यक्रम के समापन समारोह का आयोजन किया...

बिजवाड़ा से रणवीर बने संचालक

विकास बड़गुर्जर, ब्यूरो चीफ बिनौली: कृषक सेवा सहकारी समिति बिनौली के संचालक मंडल का चुनाव शनिवार को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच शांति पूर्वक संपन्न...

बागपत। भाजपा अनुसूचित मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धनराज सिंह जाटव का नगर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रवास कार्यक्रम हुआ।
इस मौके पर धनराज सिंह ने भाजपा के आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की और सदस्यता अभियान पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि अनुसूचित मोर्चे का प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर अधिक से अधिक सदस्य बनाएं। उन्होंने योगी, मोदी की केंद्र एवं राज्य सरकारों के बारे में लाभान्वित योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया। बागपत अनुसूचित मोर्चे की तरफ से उन्हें विश्वास दिलाया कि वर्ष 2022 के चुनाव में अनुसूचित मोर्चे की बागपत में अहम भूमिका रहेगी। इससे पूर्व धनराज सिंह का यहां पहुंचने पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा बागपत के जिला महामंत्री कुलदीप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष यशपाल सिंह, बागपत मंडल अध्यक्ष मोनू कुमार, मीडिया प्रभारी सुनील गौतम, सह मीडिया प्रभारी सतवीर सिंह,अमीनगर सराय मंडल अध्यक्ष जोगिंदर बाल्मीकि, बागपत नगर अध्यक्ष एडवोकेट राजेश सिंह, बडौत देहात अध्यक्ष सुखराम पाल सिंह, बडौत प्रथम अध्यक्ष दीपक कुमार, खेकड़ा नगर अध्यक्ष विशाल खटीक, महामंत्री धीरज वाल्मीकि, लोकेश कुमार, उपाध्यक्ष यशपाल सिंह आदि मौजूद थे।

Latest News