जानसठ: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम को सुनने का आयोजन नगर पंचायत जानसठ के मौहल्ला हुसैनपुरा उत्तरी वार्ड नंबर-5 में अनिरुद्ध सिंगल के आवास पर हुआ। मन की बात कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित दर्जनों लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनते हुए उनके आदर्शों पर चलने की शपथ ली।
इस मौके पर मुख्य रूप से जानसठ मंडल व्यापार प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष सरदार मनदीप सिंह छाबड़ा, रामनिवास प्रजापति मंडल सह संयोजक जानसठ, जानसठ मंडल मीडिया प्रभारी व सभासद अनुज सैनी, सतीश प्रजापति, श्याम सुंदर वर्मा, सौरभ कुमार, मास्टर दिलशाद, श्री राम, नील चंद उपाध्याय, मास्टर सतपाल प्रजापति महामंत्री उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल जानसठ सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ भाजपा नेता लाला अनिरुद्ध सिंगल के आवास पर मन की बात कार्यक्रम सुना।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात
