Wednesday, March 29, 2023

परमात्मा की स्तुति से होगा मानव कल्याण: अरविंद शास्त्री

Must read

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत ब्लॉक परिसर में हुआ 18 जोड़ो का विवाह

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली: विकास खंड स्तरीय सामूहिक विवाह का आयोजन बिनौली ब्लॉक परिसर में हुआ। जिसमें 18 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। बीडीओ...

घाट पर हाट कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रतियोगियों को राज्यमंत्री ने प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

यमुना नदी पर राज्यमंत्री ने दीपोत्सव व गंगा/यमुना आरती की बागपत: गंगा/यमुना स्वच्छता पखवाड़ा 2023 के अंतर्गत घाट पर हाट दो दिवसीय कार्यक्रम के...

संसद की तर्ज पर आयोजित हुई पड़ोस युवा संसद में युवाओं को किया जागरूक

पड़ोस युवा संसद में युवाओं ने जमकर पूछे सवाल, जिलाधिकारी ने सराहा कुछ करने के लिए कठोर परिश्रम, लगन और हौसला है तो...

किसानों को सुविधाएं मुहैय्या कराने के लिए सरकार कटिबद्ध: सोमेंद्र तोमर

ऊर्जा राज्य मंत्री ने चंदायन के दुर्गा मंदिर में पहुंचकर की पूजा अर्चना ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली: चंदायन स्थित प्राचीन सिद्धपीठ दुर्गा मंदिर में...

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 

बिनौली: बरनावा के लाक्षागृह स्थित श्री महानंद संस्कृत विद्यालय गुरुकुल में शुक्रवार को दो दिवसीय सामवेद पारायण यज्ञ शुरू हुआ। वैदिक विद्वान अरविंद शास्त्री ने कहा कि परमात्मा की स्तुति करने पर मानव कल्याण होगा।
वैदिक विद्वान प्रधानाचार्य अरविंद शास्त्री ने कहा कि मनुष्य को संसार रूपी नदी को पार करने के लिए वेद के ज्ञान विज्ञान से जुड़ना होगा। वेद परमात्मा की वाणी है। वैदिक विचारधारा को आत्मसात कर नित्य यज्ञ कर्म करने वाला मनुष्य सदा सुखी रहता है। संस्कारो के बिना मानव जीवन सार्थक नही है। परमात्मा की सच्ची भक्ति से मानव कल्याण होगा। आचार्य संजीव शास्त्री व देवेंद्र शास्त्री ने सस्वर वेदपाठ किया। आयोजन में मोहनलाल गुप्ता परिवार यज्ञमान रहा।
इस अवसर पर शौदान शास्त्री, परी, अथर्व गर्ग, स्वीटी, पूनम गर्ग, मलिका सिंघल, पुष्पा मित्तल, दिलावर, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।

Latest News