मुज़फ्फरनगर। जानसठ थाना परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस क्षेत्राधिकारी जानसठ शकील अहमद के नेतृत्व में जानसठ थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत सिंह की देखरेख में उनके अधीनस्थों ने योग किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी जानसठ शकील अहमद ने कहा कि “करें योग रहें निरोग”। इस अवसर पर शकील अहमद ने कहा कि व्यायाम से शारीरिक व मानसिक रूप से व्यक्ति स्वस्थ रहता है। जानसठ थानाप्रभारी निरीक्षक विश्वजीत सिंह ने अधीनस्थों से कहा कि बीमारी व रोग से बचने के लिए व्यायाम एकमात्र साधन है। प्रतिदिन व्यायाम करने से शरीर को नई उर्जा व स्फूर्ति मिलती है। इस लिए प्रतिदिन योग करते रहना चाहिए।
जानसठ: सीओ व थाना प्रभारी निरीक्षक ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अधीनस्थों को साथ लेकर किया योग
