Tuesday, September 26, 2023

जानसठ मंडल में मतदाता सूची पुनरीक्षण की कार्यशाला का हुआ आयोजन

Must read

बासौली में हुआ सोसायटी सदस्यता अभियान का शुभारंभ

बागपत: भारतीय जनता पार्टी के बागपत सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह के गांव बासौली में सोसायटी सदस्यता अभियान का शुभारंभ हुआ, इसमें काफी लोगों ने...

बिनौली थाने में किसानों के साथ इंस्पेक्टर ने की बैठक

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली: थाना परिसर में रविवार को क्षेत्र के गांवों के किसानों की बैठक हुई। जिसमें राजस्व संबन्धी समस्याओं को आपसी सहयोग...

सहकार से समृद्धि “योजना के तहत जनपद बागपत की बी-पैक्स समिति बासौली में महासदस्यता अभियान चलाकर लगाया कैंप

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत: सहकार से समृद्धि “योजना के तहत जनपद बागपत की बी पैक्स समिति बासौली में महा सदस्यता अभियान के अन्तर्गत विशेष...

रक्तदान शिविर में पुलिस कर्मियों सहित 60 ग्रामीणों ने किया रक्तदान

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली। सर्व हितकरी इंटर कॉलेज बिनौली में रविवार को लिटिल स्टार चैरिटेबिल ब्लड बैंक मेरठ के सौजन्य से रक्तदान शिविर का...

जानसठ: जानसठ मंडल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व के आदेशानुसार मतदाता सूची पुनरीक्षण की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मंडल के प्रभारी जितेंद्र त्यागी ने वहां मौजूद बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्रों के प्रभारी और संयोजकों को आगामी विधानसभा तैयारियों में जुट जाने का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता डोर-टू-डोर जाकर 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी मतदाताओं की वोट बनवाएं। वही जिनकी मृत्यु हो चुकी है संबंधित बीएलओ के सहयोग से मतदाता सूची से उनका नाम हटवाने हेतु फार्म भरवाए। वही जिला मंत्री सुधीर खटीक ने वहां मौजूद सभी कार्यकर्ताओं को मिशन 2022 की तैयारियों में जुट जाने की बात कही श्री खटीक ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया। इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्षता भाजपा जानसठ मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने एवं संचालन मंडल महामंत्री रोहित ने किया। जानसठ मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि मंडल के प्रत्येक बूथ पर 100 नए भाजपा सदस्य बनाने हैं और प्रत्येक मंडल में एक हजार नई वोट बनाने का भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है, जिसको सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्ण करने का लक्ष्य दिया है। इस बैठक में मुख्य रूप से भूमि विकास बैंक के चेयरमैन बृजेश रस्तोगी, मंडल उपाध्यक्ष महेश चंद शर्मा, रामधारी कश्यप, सुभाष उपाध्याय,धर्मदत शर्मा , मंडल महामंत्री श्री धर्मेश सैनी, पूर्व मंडल महामंत्री योगेंद्र चौधरी, मंडल मंत्री कुशल पाल, पंकज कश्यप, प्रेम सिंह,अनिल बाल्मीकि, मंडल कोषाध्यक्ष आदित्य रस्तोगी, मंडल मीडिया प्रभारी एवं नगर पंचायत जानसठ सभासद अनुज सैनी ,शक्ति केंद्र संयोजक रामनिवास प्रजापति,श्याम सुंदर वर्मा, प्रशांत गच्चा ,पुष्पेंद्र राजपूत ,संजय कुमार, नवीन कटारिया, प्रवीण पाल , शक्ति केंद्र प्रभारी राजू वाल्मीकि, युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास राजपूत,महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रेखा प्रजापति ,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शाहबाज जैदी, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष गौरव बाल्मीकि,अनुसूचित मोर्चा महामंत्री अमित बाल्मीकि, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष नेपाल सिंह,बूथ अध्यक्ष अनुज कुमार ,नितिन कुमार, सचिन कुमार ,किरण आर्य, शाह नजर कुरैशी,अशोक कर्णवाल, दीपक चंचल, राहुल राजपूत, जयचंद, नीरज अहलावत, मांगेराम शर्मा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Latest News