बागपत। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का जन्मदिन जनपदभर में धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर रालोद के पश्चिम उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी के महासचिव व वार्ड नम्बर-11 के पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चौधरी ने दिल्ली जाकर जयंत चौधरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनकी दीर्घायु होने की कामना की। कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह और उनके पुत्र स्व:चौधरी अजीत सिंह ने पूरी उम्र किसानों,गरीबों,
पिछड़ों,दलितों,युवाओं के हक और आपसी भाईचारे को कायम रखने के लिए कार्य किया। अब उनके पुत्र जयंत चौधरी भी उनके दिखाये रास्ते पर चल रहे है। कहा कि हमारे पूर्वजों ने अपने प्राणों का बलिदान देकर जिस देश को एकजुट किया उस देश को छोटी सोच के कुछ व्यक्तियों द्वारा धर्म-जातियों के नाम पर बांटकर कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि राष्ट्रीय लोकदल विरोधियों के नापाक मनसूबों को कभी भी पूरा नही होने देगा। उन्होंने लोगों से किसानों, गरीबों, पिछड़ों,दलितों व युवाओं के हक और आपसी भाईचारे को कायम रखने के लिए राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत बनाने का आहवान किया।
जयंत चौधरी की दीर्घायु होने की कामना की
