Tuesday, November 28, 2023

जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन

Must read

कार्तिक पूर्णिमा महोत्सव: आर्यम गुरुदेव ने किया भगवान शंकर आश्रम मसूरी की स्विट्ज़रलैंड शाखा का विधिवत उदघाटन

मसूरी। आर्यम इंटरनेशनल फाउंडेशन, भारत के तत्त्वावधान में स्विट्ज़रलैंड स्थित आश्रम का आज स्वयं की भूमि पर विधिवत श्री गणेश किया गया। कार्तिक पूर्णिमा...

नगर पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालो के खिलाफ चलेगा अभियान: चेयरमैन डा.आबिद हुसैन

सवांददाता, अजय खत्री जानसठ। नगर पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों की कुंडली तैयार करानी शुरू कर दी है। सरकारी जमीन पर अवैध...

जानसठ नगर पंचायत की बोर्ड बैठक हुई आयोजित

सवांददाता, अजय खत्री जानसठ। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक अध्यक्ष डा.आबिद हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बोर्ड बैठक में नगर के विकास कार्यों...

कर्ज मुक्त होना है तो उठाएं ओटीएस योजना का लाभ: एसडीओ रवि कुमार प्रजापति

विद्युत विभाग की वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना को लेकर उपभोक्ताओं में नजर आ रहा है उत्साह धड़ाधड़ हो रहे पंजीकरण सवांददाता, अजय खत्री...

मेरठ। विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर कमिश्नरी पार्क में धरना दिया। बाद में जुलूस के रूप में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अमरेश सिंह को दिया।
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यकर्ता सोमवार सुबह 10.30 बजे कमिश्नरी पार्क में एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष चहन सिंह बालियान ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर देशभर में 400 से अधिक स्थानों पर प्रदर्शन हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनसंख्या असंतुलन के कारण देश में संभावित गृह युद्ध को रोकने के लिए प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन दिए जा रहे हैं। धरने पर तरुण गुप्ता ने कहा कि भारत विश्व की लगभग 18 प्रतिशत जनसंख्या का भार वहन कर रहा है, जबकि आबादी के अनुपात में हमारा भूभाग सिर्फ 2.4 प्रतिशत है। जल भी विश्व का महज 4 प्रतिशत है। यही कारण है कि सरकार के तमाम उपायों के बावजूद देश मे गरीबी और बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है।
फाउंडेशन जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर आठ वर्षों से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में देशभर में अभियान चला रहा है। अभियान को आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, संगठन के मुख्य संरक्षक इंद्रेश कुमार, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित 125 सांसदों का समर्थन प्राप्त है।

 

Latest News