Monday, March 20, 2023

कांग्रेसियों ने मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 132 वीं जयंती

Must read

जैन डिग्री कॉलेज बड़ौत में आज वृह्द रोजगार मेले का हुआ शुभारंभ

रोजगार मेले में 38 कंपनियों ने 4011 अभ्यर्थियों के लिए इंटरव्यू 1044 अभ्यर्थियों का हुआ चयन युवाओं को मिला रोजगार मिशन रोजगार के...

नेत्र शिविर में 205 की हुई जांच

बिनौली: बरनावा के ज्ञान सागर गुरुकुल में सोमवार को अरिदमन कुमार जैन मेमोरियल अस्पताल खेकड़ा की ओर नेत्र चिकित्सा ऑपरेशन शिविर का आयोजन हुआ।...

मोबाइल की लत बच्चों के लिए नुकसानदायक इसीलिए अभिभावक दे ध्यान, जाने उनकी दिनचर्या : सुशील वत्स

कोरोना ने हमारी जिंदगी को बदल दिया यह कहना तार्किक होगा। एक बड़ा बदलाव पूरी दुनिया में देखने को मिला। लोगों ने एक दूसरे...

रामनिवास सभापति व सुदेश देवी उपसभापति बने

बिनौली कृषक सेवा सहकारी समिति पदधिकारियों का चुनाव बिनौली: कृषक सेवा सहकारी समिति बिनौली के पदाधिकारियों के रविवार को हुए चुनाव में सभापति पद...

हापुड़। कांग्रेस जनों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू की 132 वीं जयंती अतरपुरा चौराहा स्थित नेहरू प्रतिमा पर मनाई। इस दौरान कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के समाजवादी,धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणतंत्र के वास्तुकार थे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संरक्षण में नेहरू भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के सर्वोच्च नेता के रूप में उभरे और 1947 में भारत के एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में स्थापना से लेकर 1964 तक अपने निधन तक भारत का शासन किया। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि पंडित नेहरू बच्चों से अधिक प्रेम करते थे,जिस कारण बच्चे उन्हें प्यार से “चाचा नेहरू”कहा करते थे। नेहरू की जयंती को पूरे देश भर में “बाल दिवस” के रूप में भी मनाया जाता हैं। सेवादल प्रदेश सचिव अंकित शर्मा ने कहा कि पंडित नेहरू ने विदेश नीति में,भारत को दक्षिण एशिया में एक क्षेत्रीय नायक के रूप में प्रदर्शित कर निरपेक्ष आन्दोलन में अपनी अग्रणी भूमिका निभाई थी।
पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाने वालों में मोनिका शर्मा,प्रशांत शर्मा,राजकुमार शर्मा,गौरव शर्मा,साजिद,जकारिया मनसबी,सुयश शर्मा,हरप्रीत सिंह,नरेश कुमार भाटी,महेंद्र त्यागी,निखिल वत्स,गौरव गर्ग,वीसी शर्मा,अमित सैनी,रिजवान कुरैशी,तारेश्वर त्यागी,अनूप कुमार कर्दम,सतेंद्र शर्मा,जीत सिंह,त्रिलोक चंद शर्मा,जगदीश प्रसाद आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहें।

Latest News