बिनौली: बिनौली के रामलीला ग्राउंड में सोमवार को महिला सशक्तिकरण जागरुकता अभियान के तहत हुई गोष्ठी में महिला कांस्टेबल ने महिलाओं को जागरूक किया। गोष्ठी में महिला सशक्तिकरण व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के संबंध में रश्मि चौधरी व तन्नू सैनी ने महिला संबंधी अपराध व महिला सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने
महिला संबन्धी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड हेल्प लाइन के सम्वन्ध में जानकारी दी।
ऑपरेशन दीदी के तहत महिला पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक
