Saturday, September 16, 2023

एंटी रोमियो टीम व मिशन शक्ति दीदी द्वारा आयोजित अभियान, बालिकाओं-महिलाओं को जागरूक किया

Must read

यूनिजिफ के डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन राष्ट्रीय शिक्षाविद सम्मान 2023 समारोह में देशभर के शिक्षक होंगे शामिल

17 सितंबर को नोएडा में यूनिजिफ की ग्लोबल लीडर्स कांफ्रेंस में जुटेंगे देशभर के शिक्षाविद, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान पर होंगे सम्मानित नोएडा।...

चौधरियान क्लब के तत्वाधान में आयोजित हुआ कबड्डी टूर्नामेंट

स्योहारा। क्षेत्र के सभी धार्मिक एवं समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने वाले भाजपा से जुड़े युवा नेता अदनान अकरम ने शुक्रवार को...

बिजली घर पर चल रहे धरने पर एसडीओ ने किसानों को दी धमकी, एसडीओ की धमकी से किसानों में उबाल

स्योहारा। बिजली घर पर चल रहे धरना के आठवें दिन भी चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में जारी रहा। किसानों को संबोधित करते...

एसडीएम ने कंपोजिट विद्यालय प्राथमिक विद्यालयों का किया निरीक्षण

चांदपुर: उप जिलाधिकारी द्वारा दिन-प्रतिदिन विद्यालयों का निरीक्षण करती नजर आ रही है जिससे जनता में उप जिलाअधिकारी रितु रानी की प्रशंसा हो रही...

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बागपत: पुलिस द्वारा महिला जागरूकता और सशक्तिकरण के अभियान के तहत “मिशन शक्ति दीदी” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत, समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों और एंटी रोमियो टीम द्वारा मंदिरों, बाजारों, स्कूलों/कॉलेजों और प्रमुख मार्गों पर इस अभियान के तहत, महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। बेवजह घूमने वाले शोहदों और मनचलों को कड़ी चेतावनी दी जा रही है। इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में कोतवाली थानाक्षेत्र में जागरूकता फैलाई जा रही है, जो महिला सुरक्षा और महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण के लिए है।
जिले में गठित एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिदिन मंदिर, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त की जा रही है। इस दौरान वे महिलाओं और बालिकाओं से वार्ता करके महिला सुरक्षा के संबंध में जागरूकता प्रदान करते हैं और चेकिंग अभियान भी चलाया जाता है।
इसी प्रकार, जनपद में नारी सुरक्षा और नारी सम्मान के लिए आयोजित किए जा रहे “मिशन-शक्ति दीदी अभियान के अंतर्गत गठित एंटी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा स्कूलों/कॉलेजों, मंदिरों/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की जा रही है।
उनसे वार्ता कर महिला सुरक्षा से संबंधित उपायों के बारे में जागरूकता प्रदान की गई है और उपस्थित महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को राइट टच व बैड टच की जानकारी दी वहीं यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई, जैसे कि “वुमेन पावर लाइन 1090”, “महिला हेल्पलाइन 181”, “मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076”, “पुलिस आपातकालीन सेवा 112”, “चाइल्ड हेल्पलाइन 1098”, “स्वास्थ्य सेवा 102”, “एम्बुलेंस सेवा 108” और अपने-अपने सीयूजी नंबरों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। आभियान मे महिला हेड कांस्टेबल आंचल त्यागी महिला कॉन्स्टेबल पूजा सिंह, रश्मि, तनु सैनी आदि ने जागरूक किया।

Latest News