नजीबाबाद। डा.प्रवीन रंजन सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) व मनोज कुमार उपजिलाधिकारी नजीबाबाद गांव में चौपाल लगाकर महिलाओं से संवाद किया गया व महिलाओं को जागरूक किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक(नगर), उपजिलाधिकारी नजीबाबाद द्वारा थाना नजीबाबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कलहेड़ी मे चौपाल लगाकर महिला सशक्तिकरण/मिशन शक्ति के तहत महिलाओं के साथ संवाद किया गया और उन्हें जागरूक किया गया। शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के लिये चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में उन्हें जानकारी दी गयी तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) द्वारा बताया गया कि महिला सशक्तिकरण/स्वावलंबन/सुरक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है तथा महिला सम्बन्धी अपराधों/शिकायतों के प्रति पुलिस बेहद संवेनशील है। महिलाओं/बालिकाओं को उ.प्र.सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हैल्पलाइन नंबर व सुरक्षा सम्बन्धी उपायों की जानकारी दी गयी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना नजीबाबाद रविंद्र कुमार वर्मा, ग्राम प्रधान मुबारकपुर कलहेड़ी जाकिर अंसारी, ग्राम प्रधान कलहेड़ी अमीर हसन, सुरेश गुप्ता एडवोकेट, आसिफ हुसैन एडवोकेट व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
अपर पुलिस अधीक्षक व उपजिलाधिकारी नजीबाबाद ने गांव में चौपाल लगाकर महिलाओं से संवाद किया
