Tuesday, September 19, 2023

अखिल भारतीय योगीनाथ उपाध्याय समाज की बैठक में महासम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा हुई

Must read

यूनिजिफ के डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन राष्ट्रीय शिक्षाविद सम्मान 2023 समारोह में देशभर के शिक्षक होंगे शामिल

17 सितंबर को नोएडा में यूनिजिफ की ग्लोबल लीडर्स कांफ्रेंस में जुटेंगे देशभर के शिक्षाविद, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान पर होंगे सम्मानित नोएडा।...

चौधरियान क्लब के तत्वाधान में आयोजित हुआ कबड्डी टूर्नामेंट

स्योहारा। क्षेत्र के सभी धार्मिक एवं समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने वाले भाजपा से जुड़े युवा नेता अदनान अकरम ने शुक्रवार को...

बिजली घर पर चल रहे धरने पर एसडीओ ने किसानों को दी धमकी, एसडीओ की धमकी से किसानों में उबाल

स्योहारा। बिजली घर पर चल रहे धरना के आठवें दिन भी चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में जारी रहा। किसानों को संबोधित करते...

एसडीएम ने कंपोजिट विद्यालय प्राथमिक विद्यालयों का किया निरीक्षण

चांदपुर: उप जिलाधिकारी द्वारा दिन-प्रतिदिन विद्यालयों का निरीक्षण करती नजर आ रही है जिससे जनता में उप जिलाअधिकारी रितु रानी की प्रशंसा हो रही...

मुजफ्फरनगर। एसडी इंटर कॉलेज हॉल में रविवार को अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज पश्चिम उत्तर प्रदेश के सम्मानित पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। आगामी 5 दिसंबर को आर्य समाज रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में संगठन के महासम्मेलन को सफल बनाने व आगामी विधानसभा चुनाव में समाज की हिस्सेदारी सुनिश्चत करने पर विशेष बल दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पश्चिमी उत्तरप्रदेश अध्यक्ष चमन सिंह उपाध्याय, संचालन जिलाध्यक्ष केपी सिंह उपाध्याय व जिला महामंत्री तेजपाल सिंह उपाध्याय ने किया। इसमे मुख्य भूमिका जगमाल उपाध्याय (सदस्य,राष्ट्रीय कार्यकरणी) की रही। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कानूनी सलाहकर प्रवीण उपाध्याय (एड),प्रवीण उपाध्याय उर्फ नीटू उपाध्याय (ज़िला अध्यक्ष),रोशन लाल आर्य,सूरजन सिंह,(भीम सिंह प्रधान,मास्टर राजपाल सिंह उपाध्याय, कालीचरण उपाध्याय (दरोगा),से.नि.प्रधानाचार्य दुलीचंद उपाध्याय,नकुल उपाध्याय आदि ने मंच को सुशोभित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रवण आर्य टीटोड़ा, राजेंद्र उपाध्याय,नेत्रपाल आर्य,धर्मपाल सिंह,जिला पंचायत सदस्य मेरठ विकास उपाध्याय,सुनील उपाध्याय खातौली, प्रदेश सचिव विपिन उपाध्याय,प्रदेश सचिव नीरज उपाध्याय, प्रदेश संघठन मंत्री संजय उपाध्याय, विनोद पार्षद बड़ौत, कैप्टन राजपाल सिंह, गजेन्द्र उपाध्याय, महामंत्री मुरादाबाद मंडल राकेश उपाध्याय, प्रदेश सचिव विपिन उपाध्याय,विनोद उपाध्याय,महामंत्री युवा प्रदेश राजेन्द्र उपाध्याय,नीरज उपाध्याय आदि पदाधिकारियों ने सभा को संबोधित किया।

Latest News